मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > भाजपा को वोट नहीं देगे गुर्जर-विधुड़ी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भाजपा को वोट नहीं देगे गुर्जर-विधुड़ी
राष्ट्रीय गुर्जर महापंचायत ने राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार पर गुर्जर समाज को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका बदला लेने के लिए समाज ने छह राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को हराने का प्रस्ताव पारित किया है।

महापंचायत के संयोजक और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक और विधायक रामवीरसिंह विधूडी ने सिकंदरा में आयोजित गुर्जर महापंचायत में पारित किए गए प्रस्ताव की घोषणा की। इससे पहले महापंचायत ने इस संबंध में रखे गए प्रस्ताव को पारित किया।

विधूड़ी ने भाजपा विशेष रूप से राजस्थान वसुंधरा राजे सरकार पर गुर्जरों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की सिफारिश का स्पष्ट-पत्र राज्य सरकार द्वारा नहीं भेजे जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विधूड़ी ने गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला को समाज को अंधेरे में रखकर इसके साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा गुर्जर समाज अपने साथ हुए धोखे का बदला लेने के लिए छह राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में गुर्जर मतदाता भाजपा उम्मीदवारों को वोट नहीं देगा।

विधूड़ी ने कहा गुर्जर समाज इस साल होने वाले राजस्थान विधान समेत अन्य राज्यों के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए किस पार्टी का समर्थन करेगा, यह निर्णय बाद में किया जाएगा।

भाजपा से बर्खास्त विधायक प्रहलाद गुंजल और भाजपा से निलम्बित विधायक अतरसिंह भडाना ने इस मौके पर कहा कि भाजपा को हराने के लिए गुर्जर समाज एकजुट है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज अपने साथ हुए धोखे का बदला लिए बिना चैन से बैठने वाला नहीं है।

गुंजल ने राजस्थान सरकार पर गुर्जरों के साथ विश्वासधात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गुर्जर समाज से ढेर सारे वायदे किए, लेकिन अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया।

आरक्षण की चिट्ठी भेजे जाने को उन्होंने समाज के साथ बड़ा धोखा बताते हुए कहा कि राज्य सरकार भेजे गए पत्र का खुलासा करने से क्यों डर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कारण समाज के सत्तर लोगों को जाने गँवाना पड़ी। महापंचायत को देखते हुए सिकंदरा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
और भी
'मृत' महिला पहुँच गई घर!
कश्मीर का पाक में विलय विकल्प नहीं
आरुषि मामले में आरोप-पत्र जल्द संभव
युवक की मौत के बाद घाटी में तनाव
तनुश्री दत्ता की चाहत
असम में पुलिस फायरिंग में 15 घायल