मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > 'मृत' महिला पहुँच गई घर!
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'मृत' महिला पहुँच गई घर!
अपने पुत्रों द्वारा अंतिम क्रिया किए जाने और शव को जला देने के कुछ घंटे बाद एक 70 वर्षीय मृत महिला के अपने संबंधियों के घर पहुँचने से हंगामा मच गया। दरअसल, पुत्रों ने मृत महिला को अपनी माँ शकुन्तला समझकर अंतिम क्रिया कर दी थी।

पुलिस ने कहा कुमारागुरुपल्लम के पास कामराज सलाई में 30 अगस्त को एक तेज गति ऑटोरिक्शा ने एक वृद्ध महिला को ठोकर मार दिया। ऑटो चालक उसे सरकारी अस्पताल ले गया, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी पहचान नहीं हो पाई, इसलिए पुलिस ने उसके शव को शव गृह में रख दिया। पुलिस द्वारा महिला के बारे में विज्ञापन छपवाने के बाद कुछ दिनों पहले कुमारागुरुपल्लम से गायब एक अन्य महिला के संबंधी शुक्रवार को अस्पताल पहुँचे और शव की पहचान की। बाद में संस्कार के लिए उन्हें शव को सौंप दिया गया।

बुजुर्ग महिला ने परिवार के सदस्यों से कहा कि वह आजीविका के लिए लासपेट के एक परिवार में नौकरानी के रूप में काम कर रही थी। पुलिस अब सड़क दुर्घटना में मृत महिला के बारे में पता लगा रही है।
और भी
कश्मीर का पाक में विलय विकल्प नहीं
आरुषि मामले में आरोप-पत्र जल्द संभव
युवक की मौत के बाद घाटी में तनाव
तनुश्री दत्ता की चाहत
असम में पुलिस फायरिंग में 15 घायल
ज्योति बसु अस्पताल में भर्ती