कश्मीर घाटी की समस्या के राजनीतिक हल पर जोर देते हुए नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि आजादी या पाकिस्तान के साथ विलय कश्मीर की जनता के लिए व्यवहार्य विकल्प नहीं है।
अब्दुल्ला ने कार्यक्रम 'डेविल्स एडवोकेट' में कहा पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कार्यकाल में भारत कश्मीर मुद्दे के हल के लिए 'सिंगल विंडो सिस्टम' मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहा।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह आजादी के मुद्दे पर श्रीनगर में अपने रुख का इजहार कर सकते हैं, जहाँ हाल में लोगों ने आजादी के लिए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किए हैं, अब्दुल्ला ने कहा लोकप्रिय मूड का अनुकरण करना उनका काम नहीं है। लोगों को यह बताना मेरा काम है कि क्या उनके हित में है और मैं गंभीरतापूर्वक यह मानता हूँ कि यह उनके हित में नहीं है।
|