मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > असम में पुलिस फायरिंग में 15 घायल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
असम में पुलिस फायरिंग में 15 घायल
जिले में संघर्षरत दो गुटों को काबू में करने के लिए चलाई गई पुलिस गोली में कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने रविवार को बताया कि यहाँ से 15 किलोमीटर दूर नीलमबाजार इलाके में भूमि विवाद को लेकर शनिवार रात दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पहले आँसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसकी वजह से पुलिस को बाध्य होकर गोली चलानी पड़ी।

घायल लोगों को जिले के नीलमबाजार स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।
और भी
ज्योति बसु अस्पताल में भर्ती
लोककला कभी खत्म नही हो सकती-तीजनबाई
बैंक में फिर मिले जाली नोट
डलझील की हालत बदतर-वोहरा
हथियारबंद संघर्ष में बच्चों का इस्तेमाल
कलेक्टर ने बनाई कानपुर की वेबसाइट