मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > बसु के मस्तिष्क में रक्त का थक्का बना
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बसु के मस्तिष्क में रक्त का थक्का बना
उपचार के लिए यहाँ एक अस्पताल में भर्ती माकपा के वयोवृद्ध नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का सीटी स्कैन करने के बाद रविवार को पता चला कि उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का बन गया है।

अस्पताल से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कल एक सीटी स्कैन किया गया, जिसमें उनके मस्तिष्क पर रक्त का थक्का बना दिखाई दिया है। वह चिकित्सकीय निगरानी में है।

गौरतलब है कि बसु अपने आवास में गुसलखाने में गिर पड़े थे, जिससे उनके माथे पर चोट आई थी। अस्पताल ने कहा कि विस्तृत आकलन खासकर उनके तंत्रिकातंत्र और हृदय की स्थिति के आकलन के बाद अगला फैसला किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि फिलहाल बसु पूरी तरह सचेत और स्थिर हैं। बसु की देखरेख के लिए प्रोफेसर आरएन भट्टाचार्य के नेतृत्व में एक दस सदस्यीय चिकित्सा बोर्ड का गठन किया गया है।
और भी
लोककला कभी खत्म नही हो सकती-तीजनबाई
बैंक में फिर मिले जाली नोट
डलझील की हालत बदतर-वोहरा
हथियारबंद संघर्ष में बच्चों का इस्तेमाल
पूनम ढिल्लो व राजू श्रीवास्तव में समानता
महिलाओं के लिए जेनजप अनिवार्य!