मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > मुंबई में रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुंबई में रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी
रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) को बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पश्चिमी और मध्य रेल लाइनों पर स्थित रेलवे स्टेशनों तथा धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

रेलवे पुलिस के सूत्रों ने कहा कि आरपीएफ को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर फोन से धमकी मिली कि रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को विस्फोट से उड़ा दिया जाएगा। बाद में इसकी सूचना शहर के आतंकवाद निरोधी दस्ते को दी गई। आज अपराह्न चार बजे तक इन प्रतिष्ठानों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालाँकि यह धमकी झूठ ही साबित हुई।
और भी
लखनऊ में गोमती की विनाशलीला जारी
झारखंड के निर्दलीय विधायकों का सत्ताप्रेम
सिमी ने रची थी सूरत की साजिश
कंधमाल में गोली मारने का आदेश
माचिल सेक्टर में भीषण मुठभेड़ जारी
चरित्र को यादगार बनाता है अभिनेता