मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > लखनऊ में गोमती की विनाशलीला जारी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लखनऊ में गोमती की विनाशलीला जारी
उत्तरप्रदेश में हुई मूसलाधार मानसूनी बारिश के बीच गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से नवाबों के शहर की शान के नाम से मशहूर गोमतीनगर के विपुल खंड तथा आसपास के कई इलाकों में गोमती की बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों का पलायन जारी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उफनाई गोमती का पानी 23 साल बाद राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में प्रवेश कर जाने के बाद प्रशासन युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है और जरूरत पड़ने पर सेना की भी मदद ली जा सकती है।

गोमती में आए उफान की वजह से शहर के बीचोबीच होकर गुजरने वाले कुकरैल नाले का जलस्तर बढ़ने से बादशाहनगर बैराज खतरे में पड़ गया है। कुकरैल का पानी तटवर्ती अकबर नगर इलाके में प्रवेश कर जाने से इलाके के लोगों ने तटबंध पर शरण ले रखी है।

इस बीच नदियों के जलभरण क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से उफनाई गंगा, रामगंगा, शारदा, कुआनो और घाघरा ने बलिया, शाहजहाँपुर, लखीमपुर-खीरी, बाराबंकी, फैजाबाद और गोन्डा में तबाही मचा रखी है। इन नदियों की बाढ़ की वजह से गोन्डा स्थित एल्गिंन बांध समेत कई तटबंधों पर खतरा मँड़राने लगा है। उधर मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हुई।

इस दौरान कानपुर देहात में 5 सेमी. हमीरपुर, रायबरेली और सिद्धार्थनगर में 4-4, लखनऊ, लखीमपुर-खीरी और उस्का बाजार में 3-3 तथा देवरिया, गोन्डा और सुल्तानपुर में 2-2 सेमी. वर्षा रिकॉर्ड की गई।
और भी
झारखंड के निर्दलीय विधायकों का सत्ताप्रेम
सिमी ने रची थी सूरत की साजिश
कंधमाल में हिंसा भड़की, अब तक 17 मरे
माचिल सेक्टर में भीषण मुठभेड़ जारी
चरित्र को यादगार बनाता है अभिनेता
बड़ी रकम जीतना चाहते हैं सेलिब्रिटी-सलमान