मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > बड़ी रकम जीतना चाहते हैं सेलिब्रिटी-सलमान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बड़ी रकम जीतना चाहते हैं सेलिब्रिटी-सलमान
अभिनेता सलमान खान के बहुचर्चित टीवी शो दस का दम में आने वाले सभी सेलिब्रिटी प्रतिभागी चैरिटी के लिए बड़ी रकम जीतना चाहते हैं। सलमान ने अपने ब्लॉग में अपने शो का जिक्र करते हुए लिखा है कि शो में आने वाले सभी सेलिब्रिटी प्रतिभागी कहते हैं कि वे बड़ी रकम जीतना चाहते हैं जिसे वह चैरिटी के लिए देंगे।

उन्होंने लिखा कि युवा दिलों की धड़कन रणवीर कपूर भी चैरिटी के लिए ही बड़ी रकम जीतना चाहते थे। लेकिन ज्यादा न जीत पाने की वजह से वह निराश हो गए थे। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ भी बड़ी राशि नहीं जीत पाए तो दोनों ने निजी तौर पर चैरिटी के लिए योगदान देने की इच्छा जताई। तब सोनी की टीम ने उनके पसंदीदा चैरिटेबल ट्रस्ट को 10 लाख रुपए भेजने का निर्णय किया।

सलमान के मुताबिक सेलिब्रिटी प्रतिभागी पूरी खेल भावना के साथ शो में भाग लेते हैं। उनकी शुरुआती झिझक जल्द ही दूर हो जाती है।

रणवीर कपूर के बारे में सलमान ने लिखा है कि आर के स्टूडियो में पहली बार कैमरे के सामने उनका रोमांच देखने योग्य था। दस का दम की शूटिंग आर के स्टूडियो में ही होती है। सलमान ने लिखा है रणवीर ने सबसे पहले अपने दादा राजकपूर को श्रद्धांजलि दी।

सलमान मानते हैं कि उनके शो में आने वाले प्रतिभागी 20 से 66 वर्ष की उम्र के होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या 20 से 45 वर्ष के लोगों की होती है। युवा ऊर्जा और महत्वाकांक्षा से भरे होते हैं। धन ने उम्र के अंतर को भी दूर कर दिया है। इसीलिए प्रौढ़ और बुजुर्ग प्रतिभागी भी बेहद सतर्क रहते हैं।

सलमान यह देख कर आश्चर्यचकित होते हैं कि सामान्य प्रतिभागियों में से भी अधिकतर व्यक्ति जीती गई रकम का कुछ हिस्सा चैरिटी के लिए देने का निर्णय करते हैं।

सलमान कहते हैं कि यह फैसला हतप्रभ करने वाला होता है क्योंकि उनकी अपनी जरूरते भी कम नहीं होती। बहरहाल मानवता की दिशा में यह अच्छा कदम है कि लोग दूसरों के बारे में सोचते हैं।
और भी
कश्मीर के दो जिलों में कर्फ्यू में ढील
हनुमान की सबसे बड़ी प्रतिमा राउरकेला में
संघर्ष समिति ने रैली रद्द की
जालंधर में एनआरआई अदालत स्थापित होगी
डेढ़ साल बाद विवाह करेंगी शिल्पा
जम्मू में आतंकी घुसे, छह की मौत