मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > कश्मीर के दो जिलों में कर्फ्यू में ढील
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर के दो जिलों में कर्फ्यू में ढील
स्थिति में सुधार होते ही कुपवाड़ा और बड़गाम जिले में दो घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दे दी गई, जबकि घाटी के शेष आठ जिले चौथे दिन भी कर्फ्यू के कड़े पहरे में रहे।

सूत्रों ने कहा कि कुपवाड़ा जिले में सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे, जबकि बड़गाम जिले में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि बड़गाम और बीरवाह के उन क्षेत्रों में बंदिशें लागू रहीं, जहाँ शुरू के दो दिनों में हिंसा हुई थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में अन्य जिलों में कर्फ्यू में ढील देने पर विचार किया गया।

सूत्रों के अनुसार गत रविवार की सुबह से जारी कर्फ्यू के तहत घाटी के किसी भी हिस्से में आज इसके उल्लंघन या विरोध प्रदर्शन की घटना नहीं हुई। श्रीनगर और अन्य क्षेत्रों में सड़कें सुनसान रहीं।

गत सोमवार से भड़की हिंसा में सुरक्षा बलों की गोलीबारी से छह लोग मारे जा चुके हैं और 80 लोग घायल हुए हैं।
और भी
हनुमान की सबसे बड़ी प्रतिमा राउरकेला में
संघर्ष समिति ने रैली रद्द की
जालंधर में एनआरआई अदालत स्थापित होगी
डेढ़ साल बाद विवाह करेंगी शिल्पा
जम्मू में आतंकी घुसे, चार की मौत
असम के लिए राहत पैकेज घोषित