मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > हनुमान की सबसे बड़ी प्रतिमा राउरकेला में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हनुमान की सबसे बड़ी प्रतिमा राउरकेला में
उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में किसी हिंदू देवता की एशिया की सबसे बड़ी प्रतिमा मौजूद है।

शहर में प्रवेश करते ही 74 फुट एक इंच ऊँची भगवान हनुमान की प्रतिमा दिखाई देती है। सुंदर उद्यान से घिरे मंदिर परिसर हनुमान वाटिका में स्थित यह प्रतिमा में एशिया में सबसे ऊँची बताई जा रही है।

मंदिर परिसर के प्रबंधक बीआरबी मिश्रा ने कहा हनुमान वाटिका राउरकेला का एक महत्वपूर्ण स्थल है। शनिवार और रविवार के अलावा विशेष दिनों में यहाँ भगवान हनुमान की पूजा के लिए झारखंड, बिहार और सुदूर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों से 10 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। यह हनुमान वाटिका 12 एकड़ के क्षेत्र में फैली है।

इस बेमिसाल प्रतिमा के शिल्पकार आंधप्रदेश के जाने माने कलाकार टोगु लक्ष्मण स्वामी हैं, जिन्हें इसे बनाने में दो वर्ष लगे। जब मुख्यमंत्री बिजू पटनायक ने 23 फरवरी 1994 को इस प्रतिमा का अनावरण किया था तो प्रतिमा पर माला पहनाने के लिए उन्हें क्रेन के जरिए ऊपर ले जाया गया।
और भी
संघर्ष समिति ने रैली रद्द की
जालंधर में एनआरआई अदालत स्थापित होगी
डेढ़ साल बाद विवाह करेंगी शिल्पा
जम्मू में आतंकी घुसे, चार की मौत
असम के लिए राहत पैकेज घोषित
बम की अफवाह से अस्पताल में दहशत