मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > डेढ़ साल बाद विवाह करेंगी शिल्पा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डेढ़ साल बाद विवाह करेंगी शिल्पा
ब्रिटेन के रियलिटी शो बिग ब्रदर में सफलता के बाद अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी बन चुकीं बॉलीवुड की अदाकारा शिल्पा शेट्टी की डेढ़ साल बाद अपने मित्र के साथ विवाह करने की योजना है।

शिल्पा ने कहा कि आम तौर पर मैं निजी जीवन के बारे में बात नहीं करती, लेकिन उनका नाम राज कुन्द्रा है। हम एक साल पहले मिले थे। शिल्पा ने कहा अगले डेढ़ साल तक मेरे पास बहुत काम है। तब तक मैं विवाह के बारे में नहीं सोच सकती। लेकिन उसके बाद निश्चित रूप से मैं विवाह कर लूँगी। मैं अपने परिवार में कम से कम दो बच्चे चाहती हूँ।

जेम्स बांड श्रृंखला की 22वीं फिल्म 'क्वान्टम ऑफ साइंस' में शिल्पा दो मिनट के दृश्य में दिखाई देंगी। शिल्पा ने कहा कि वे विवाह से पहले हॉलीवुड में अपना काम और अन्य प्रोजेक्ट पूरे करेंगी।

वर्तमान में शिल्पा बिग ब्रदर के भारतीय संस्करण बिग बॉस में होस्ट की भूमिका निभा रही हैं। बिग ब्रदर में शिल्पा पर नस्लीय टिप्पणी करने की वजह से विवादों में घिरी जेड गुडी भी बिग बॉस में भाग ले रही थीं। वे भारत आ चुकी थीं, लेकिन सर्वाइकल कैंसर का पता चलने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।

शिल्पा ने कहा कि वह लोगों से कहेंगी कि जेड गुडी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए वह प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे बात की और हम दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर लिए। हम भावुक हो गए थे। मैं लोगों से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने को कह सकती हूँ, क्योंकि प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है।
और भी
आतंकियों ने पाँच लोगों की हत्या की
असम के लिए राहत पैकेज घोषित
बम की अफवाह से अस्पताल में दहशत
युवक ने रामू की चुनौती स्वीकारी
अमरनाथ मुद्दे पर हिंसा जारी, पाँच घायल
मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे येदियुरप्पा