जम्मू सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में बम रखे जाने की अज्ञात व्यक्ति की सूचना से यहाँ दहशत फैल गई, लेकिन गहन जाँच के बाद यह महज अफवाह निकली। अस्पताल के अधिकारियों को बम रखे जाने की सूचना मिली, जिससे वहाँ दहशत फैल गई और मरीज और उनके तीमारदार बाहर आ गए।
पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों से जाँच कराई, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस उपाधीक्षक आरके छलोत्रा ने बताया कि अस्पताल पूरे परिसर की गहन की जाँच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।
|