मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > युवक ने रामू की चुनौती स्वीकारी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
युवक ने रामू की चुनौती स्वीकारी
फूँक देखने के लिए पूरा थियेटर बुक किया
WDWD
फिल्म 'फूँक' को अकेले देखने की निर्देशक रामगोपाल वर्मा की चुनौती को स्वीकारते हुए यहाँ एक युवा ने 227 सीट वाले पूरे थियेटर को खुद के लिए बुक कर लिया। वर्मा ने चुनौती दी थी कि उनकी फिल्म 'फूँक' अकेले देखने के हिसाब से काफी डरावनी है।

कर्नाटक के कुर्ग जिले के मादिकेरे के रहने वाले विज्ञापन की दुनिया के प्रोफेशनल 30 वर्षीय पविन पोनाना ने 47 हजार रुपए देकर आईनॉक्स थियेटर में रविवार रात का पूरा शो बुक कर लिया और पूरी फिल्म अकेले देखी।

वर्मा ने चुनौती दी थी कि जो भी व्यक्ति इस फिल्म को अकेले देखेगा, वह उसे पाँच लाख रुपए का इनाम देंगे। पाविन ने कहा इस चुनौती को स्वीकारने की मैंने हिम्मत की।

पाविन के परिवार ने विशेष पूजा रखी और थियेटर में प्रवेश करने से पहले उनसे मंदिर जाने के लिए कहा। पाविन ने कहा कि उन्हें संदेह था कि वह बिना डरे बाहर आएँगे पर ऐसा ही हुआ।

पाविन ने कहा कि पुरस्कार पर दावे के लिए वह वर्मा से संपर्क करेंगे। हालाँकि यह सुनिश्चित नहीं है कि उन्हें पुरस्कार मिल ही जाएगा क्योंकि प्रतियोगिता की तारीख निकल चुकी थी। पाविन ने हँसते हुए कहा कि मैं वर्मा से कहूँगा कि या तो मुझे पुरस्कार दें या फिर ऐसी फिल्म बनाने की चुनौती दूँगा, जो मुझे डरा सके।
और भी
अमरनाथ मुद्दे पर हिंसा जारी, पाँच घायल
चिरंजीवी का राजनीतिक मंच से शंखनाद
जयपुर धमाके का आतंकी रिमांड पर
लॉफ्टर शो में महिलाओं के होने से खुश सिद्धू
आतंकवादी वलीउल्लाह को 13 साल कैद
अहमदाबाद विस्फोटों की गुत्थी सुलझी