कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुए है। पूर्व मंत्री एवं जनता दल सेक्युलर (जदएस) नेता उमेश कट्टी को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम 4 बजे राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर कट्टी को मंत्रीपद की शपथ दिलाएँगे। कट्टी हुकेवी विधानसभा सीट से मई में हुए उपचुनाव में जद एस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए।
उत्तरी कर्नाटक में लिंगामत समुदाय के प्रमुख नेता कट्टी को बागवानी मंत्री एसके बेल्लूब्बी की जगह पर मंत्री बनाने की संभावना है। कट्टी 1994-99 में जेएच पटेल मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं।
|