राजस्थान की राजधानी जयपुर में गत 13 मई के सिलसिलेवार बम धमाकों से संबंधित आरोपी शाहबाज हुसैन शाह अहमद को न्यायालय ने 10 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर देने के निर्देश दिए है।
लखनऊ के मौलवीगंज में गिरफ्तार शाहबाज हुसैन को जयपुर शहर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमी पुरोहित की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 5 सितम्बर तक के लिए रिमांड पर दिया है। विशेष अनुसंधान दल की टीम शाहबाज हुसैन को लखनऊ से गिरफ्तार कर जयपुर लाया गया था।
|