पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और लाफ्टर शो के जज नवजोतसिंह सिद्धू ने कहा कि लाफ्टर शो में महिलाएँ जो कर रही हैं वह गर्व की बात है।
इन्दौर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए अमृतसर से भाजपा सांसद सिद्धू ने कहा कि लाफ्टर शो में महिला प्रतियोगी अच्छा कार्य कर रही हैं, क्योंकि जो वे कर रही हैं वह लाज और शर्म के दायरे में रहकर कर रही हैं। अपनी संस्कृति को आभूषण बनाकर ऐसा कार्य करना बड़ी बात है।
लाफ्टर शो में अपने नए साथी जज शत्रुघन सिन्हा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने आप में एक संस्था हैं और वे शांत स्वभाव के हैं।
|