मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > बम की सूचना अफवाह निकली
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बम की सूचना अफवाह निकली
मुंबई में उपनगरीय कुर्ला रेलवे स्टेशन पर बम रखे जाने की फोन से सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर बम निरोधक दस्ता पहुँच आया और पुलिस के जवानों ने जाँच की। यह फोन सोमवार रात एक गुमनाम व्यक्ति ने रेलवे पुलिस को किया था।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्रीनिवास मुडगेरिकर ने बताया कि सीएसटी रेलवे पुलिस फोर्स के नियंत्रण कक्ष में सोमवार रात एक फोन के द्वारा सूचना दी गई कि कुर्ला रेलवे स्टेशन पर बम लगा दिया गया है, जिसमें रात 8 बजे से सुबह 10 बजे के बीच विस्फोट होगा। हालाँकि रेलवे पुलिस के जवानों तथा बम खोजी एंव निरोधक दस्ता को किसी भी प्रकार की संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली है।
और भी
भ्रूण हत्या के खिलाफ मायावती का अभियान
राजनीति में उतरे चिरंजीवी
छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद शुरू
सिंगुर में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हमला
कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण शांति
सिंगुर समस्या राज्य सरकार की देन-दासमुंशी