शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By ND

बिहारी नहीं हैं भिखारी-नीतिश कुमार

बिहारी नहीं हैं भिखारी-नीतिश कुमार -
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बुधवार को गोआ के मंत्री से माफी माँगने की माँग करते हुए कहा कि बिहारी लोग भिखारी नहीं हैं।

विदित हो कि गोआ के गृहमंत्री रवि नाइक ने कहा था कि यदि पटना से आने वाली ट्रेन को पणजी तक कर दिया गया, तो गोआ में भिखारियों की तादाद बढ़ जाएगी।

नाइक के बयान की आलोचना करते हुए कुमार ने कहा कि इससे बिहार के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँची है। कुमार ने कहा कि नाइक के बयान को तुरंत वापस लिया जाए और वे स्वयं बिहार की जनता से क्षमा माँगें।

मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने कहा कि यद्यपि मंत्री के अनुचित बयान से प्रदेश और उसकी जनता के प्रति हमारा आदर कम नहीं हुआ है, लेकिन इसके लिए नाइक को क्षमा माँगनी पड़ेगी। बिहारी भिखारी नहीं हैं और उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अपने राज्य को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कांग्रेस से भी इस बारे में सफाई माँगी है। नाइक कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। नाइक ने उक्त विवादास्पद बयान उस समय दिया जब वे गोआ विधानसभा सत्र की चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। (नईदुनि‍या)