मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर
बिहार में बाढ़ की गंभीर होती स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने बचाव और राहत कार्य में गुरुवार से सेना की मदद लेने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के बाढ़ प्रभावित कोसी इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद आज पटना में कहा कि प्रदेश के सुपौल अररिया सहरसा और पूर्णिया जिलों में सेना के हेलिकाप्टर द्वारा कल से इन इलाकों में राहत सामग्री का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कोसी के तटबंध के टूटने की संभावना के मद्देनजर नेपाल के सीमावर्ती जिलों के जलमग्न होने के खतरे को देखते हुए उन्होंने इस सिलसिले में विदेश मामलों के मंत्री प्रणव मुखर्जी से बातचीत की है और उन्हें ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाने का अनुरोध किया है।
और भी
सिमी पर उप्र विधानमंडल में चिंता
अवज्ञा आंदोलन करेगी अमरनाथ समिति
रामदेवरा मेले के लिए पुख्ता बंदोबस्त
पेड़ से लटका मिला इंजीनियर का शव
चिरंजीवी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
झारखंड का डॉन दिल्ली में गिरफ्तार