मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > अवज्ञा आंदोलन करेगी अमरनाथ समिति
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अवज्ञा आंदोलन करेगी अमरनाथ समिति
श्रीअमरनाथ संघर्ष समिति ने श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि लौटाए जाने की माँग के समर्थन में जेल भरो आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को सविनय अवज्ञा आंदोलन की घोषणा की।

समिति के संयोजक लीलाकरन शर्मा ने यहाँ कहा हमने जम्मू के लोगों से तत्काल प्रभाव से जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ सविनय अवज्ञा करने, वैट-टोकन टैक्स, बिजली और पानी के बिल एवं यात्रा कर नहीं देने की अपील की है।

उन्होंने कहा सविनय अवज्ञा आंदोलन के अलावा समिति ने कश्मीर घाटी में हिंदू समुदाय के छात्रों, ट्रांसपोर्टरों, श्रमिकों और यहाँ तक कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों पर भी हिंसा पर चुप्पी साधने के लिए केंद्र सरकार का पुतला फूँकने का भी आह्वान किया है।

शर्मा ने कहा केंद्र सरकार अमरनाथ विवाद में नहीं पड़ना चाहती। यह बेहद शर्मनाक है कि घाटी में अलगाववादियों के तिरंगा जलाने के बाद भी केंद्र ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा राज्यपाल एनएन वोहरा केंद्र के निर्देश पर जम्मू की माँग से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जगत का ध्यान बँटाने के लिए गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं।
और भी
रामदेवरा मेले के लिए पुख्ता बंदोबस्त
पेड़ से लटका मिला इंजीनियर का शव
चिरंजीवी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
झारखंड का डॉन दिल्ली में गिरफ्तार
करुणानिधि को पेरियार पुरस्कार
गलत बयानी कर रही है सरकार