मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > रामदेवरा मेले के लिए पुख्ता बंदोबस्त
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रामदेवरा मेले के लिए पुख्ता बंदोबस्त
अन्तरराज्यीय ख्याति प्राप्त रामदेवरा मेला में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

पुलिस महानिरीक्षक राजीव दासौत (जोधपुर) ने बताया आतंकवादियों द्वारा हाल ही में अहमदाबाद, जयपुर और बेंगलुर में किए गए बम धमाकों को देखते हुए आगामी पखवाड़े से प्रारम्भ होने जा रहे बाबा रामदेव मेलावधि के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया मेलावधि में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की देखरेख में डेढ़ हजार सुरक्षाकर्मी वर्दी में व सादे वस्त्रों में दिन-रात तैनात रहेंगे।

जिले के साथ अन्य जिलों की पुलिस अभी से ही होटल, रेस्तराँ व सराय आदि में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर निगरानी रख रही है। होटल सरायों में तलाशी भी ली जा रही है। रामदेवरा स्थित तालाब के भरे होने के कारण प्रशिक्षित तैराकों को भी तैनात किया जाएगा।
और भी
पेड़ से लटका मिला इंजीनियर का शव
चिरंजीवी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
झारखंड का डॉन दिल्ली में गिरफ्तार
करुणानिधि को पेरियार पुरस्कार
गलत बयानी कर रही है सरकार
जम्मू में हिंसा के बाद फिर कर्फ्यू