मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > चिरंजीवी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चिरंजीवी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
आंध्रप्रदेश की एक स्वयंसेवी संस्था ने अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले चिरंजीवी की 26 अगस्त को तिरुपति में होने वाली पहली जनसभा पर प्रतिबंध लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

तिरुपति स्थित स्वयंसेवी संस्था इंटेलेक्चुअल फोरम ने कहा चिरंजीवी की जनसभा पर रोक लगना चाहिए, क्योंकि अवीलाला में जहाँ जनसभा होना है, वहाँ पानी की टंकी है और पर्यावरण अधिनियम के तहत इसे सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

इस बीच अभिनेता चिरंजीवी ने अपने वकील ए. रमेश के माध्यम से केविएट दायर की, ताकि बिना उनका पक्ष सुने कोई आदेश जारी नहीं किया जा सके। मामले पर गुरुवार को सुनवाई हो सकती है।
और भी
झारखंड का डॉन दिल्ली में गिरफ्तार
करुणानिधि को पेरियार पुरस्कार
गलत बयानी कर रही है सरकार
जम्मू में हिंसा के बाद फिर कर्फ्यू
हड़ताल से प.बंगाल में जनजीवन अस्तव्यस्त
बिहार में सड़क हादसे में 5 की मौत