मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > झारखंड का डॉन दिल्ली में गिरफ्तार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
झारखंड का डॉन दिल्ली में गिरफ्तार
झारखंड में हत्या के एक मामले में पुलिस हिरासत से भागे तथा पिछले तीन माह से फरार एक अभियुक्त को बुधवार को राजधानी में गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक अपराध जगत के एक सरगना अनिल शर्मा को दिल्ली पुलिस की एक विशेष सेल ने आज दक्षिण पश्चिम दिल्ली के एक इलाके से मुखबिरों द्वारा दी गई सूचना के बाद गिरफ्तार किया।

शर्मा पर झारखंड में हत्या तथा जबरन वसूली सहित 32 मामले दर्ज हैं। राँची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज में वह इलाज के लिए भेजे जाने के दौरान 23 मई को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।

अस्पताल में भर्ती होने के दसवें दिन 23 मई को वह पुलिस को पर्ची सौंपने के बाद तड़के पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।
इस मामले में एक सब इंस्पेक्टर सहित पाँच पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया था।
और भी
करुणानिधि को पेरियार पुरस्कार
गलत बयानी कर रही है सरकार
जम्मू में हिंसा के बाद फिर कर्फ्यू
हड़ताल से प.बंगाल में जनजीवन अस्तव्यस्त
बिहार में सड़क हादसे में 5 की मौत
घाटी से गैर कश्मीरियों का भारी पलायन जारी