मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > करुणानिधि को पेरियार पुरस्कार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
करुणानिधि को पेरियार पुरस्कार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक के अध्यक्ष एम. करुणानिधि को पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सीएन अन्नादुरई की सौवीं जयंती पर 21 सितंबर को पेरियार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

द्रमुक महासचिव के अनबझगान ने बताया कि 21 सितंबर को त्रिची में पार्टी के सम्मेलन में ही करुणानिधि के पुत्र और स्थानीय प्रशासन मंत्री एमके स्टालिन को कलैगनार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार करुणानिधि के नाम पर शुरू किया गया था।

अन्ना पुरस्कार पार्टी के कोषाध्यक्ष और विद्युत मंत्री आर्कट एन वीरासामी को तथा पावेंधर भरतिदसर पुरस्कार वरिष्ठ पार्टी नेता और लोकनिर्माण मंत्री दुरैमुरुगन को दिया जाएगा।

पेरियार, कर्लेगनार और अन्ना पुरस्कार 1985 में पार्टी के स्थापना के समय से ही दिए जा रहे है।
और भी
गलत बयानी कर रही है सरकार
जम्मू में हिंसा के बाद फिर कर्फ्यू
हड़ताल से प.बंगाल में जनजीवन अस्तव्यस्त
बिहार में सड़क हादसे में 5 की मौत
घाटी से गैर कश्मीरियों का भारी पलायन जारी
पासवान ने फिर की सिमी की पैरवी