मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > सिंगुर मुद्दे पर बातचीत बेनतीजा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सिंगुर मुद्दे पर बातचीत बेनतीजा
सिंगुर मुद्दे पर गतिरोध खत्म करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस के बीच बुधवार को हुई महत्वपूर्ण वार्ता बेनतीजा रही क्योंकि जोर देकर अधिग्रहीत की गई 400 एकड़ जमीन किसानों को लौटाने के मुद्दे पर दोनों पक्ष अपने-अपने रुख से नहीं हिले।

पूर्व में उद्योग मंत्री निरुपम चटर्जी को चर्चा के लिए नियुक्त कर चुके मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने भी वार्ता में भाग लिया और तृणमूल कांग्रेस से 24 अगस्त से टाटा मोटर्स के संयंत्र पर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन पर नहीं जाने की अपील की।

वार्ता को खुशनुमा बताते हुए सेन ने कहा कि समाधान ढूँढ़ने के लिए आगे भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि चर्चा के दौरान समाधान ढूँढ़ लिया जाएगा। हालाँकि सेन ने कहा कि अगले दौर की बातचीत के लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने तृणमूल कांग्रेस और विपक्ष के नेता पार्थ चटर्जी को किसानों को 400 एकड़ जमीन लौटाने की मुश्किलें बताकर उन्हें मनाने की कोशिश की।

सेन ने कहा कि सरकार ने 400 एकड़ जमीन लौटाने में व्यावहारिक कठिनाइयाँ जाहिर की हैं, जबकि चटर्जी ने उनकी पार्टी के इस रुख को दोहराया है कि जमीन लौटाए बिना कोई भी समाधान संभव नहीं है। चटर्जी के साथ कृषि जीबन जमी रक्षा कमेटी (कृषि भूमि बचाओ समिति) के संयोजक पूर्णेंदु बोस भी थे।
और भी
बिहार में सड़क हादसे में 5 की मौत
घाटी से गैर कश्मीरियों का भारी पलायन जारी
पासवान ने फिर की सिमी की पैरवी
इंदौर से सिमी का कार्यकर्ता गिरफ्तार
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन
पूर्व सांसद चिरंजीवी की पार्टी में