बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर बाजार में कावड़ियों को लेकर जा रही निजी बस के एक गड्डे में पलट जाने से 5 लोगों की मौत हो गईं, जबकि 40 अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक एसएल दास ने बताया कि जिले के ताजपुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 29 पर कावड़ियों को लेकर जा रही एक बस सड़क के किनारे गड्ढ़े में पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मारे गए। मरने वालों में 3 महिलाएँ और 2 पुरुष शामिल है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को जिला सदर अस्पताल तथा ताजपुर स्थित सरकारी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से 10 की हालत नाजुक है। दास ने कहा कि बस में कुल 60 यात्री सवार थे। चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि पड़ोसी मुजफ्फरपुर जिले के महंत मनियारी गाँव के ये श्रद्धालु झारखंड स्थित बाबा वैद्यनाथ के मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे।
|