विश्व के सबसे बुजुर्ग 138 साल के रहीम खाँ उर्फ हबीब खान का मंगलवार को दोपहर में जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कब्रिस्तान में अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
जयपुर में बैंड वादक रहे हबीब खान का आज तड़के निधन हो गया था। हबीब मियाँ के अंतिम संस्कार के समय राजस्थान सरकार का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं होने का लोगों में रोष देखा गया। हबीब मियाँ के परिवार में एक सौ चालीस सदस्य हैं।
|