मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > पूर्व सांसद चिरंजीवी की पार्टी में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पूर्व सांसद चिरंजीवी की पार्टी में
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिराम जोगिया मंगलवार को तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की नई पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने घोषणा की कि वे आगामी चुनाव में नई पार्टी की सफलता के लिए काम करेंगे।

जोगिया ने अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था।

जोगिया जुबली हिल्स इलाके में स्थित चिरंजीवी के नए दफ्तर में गए और औपचारिक तौर पर आज पार्टी में शामिल हुए। चिरंजीवी के राजनीति में अच्छी तरह कूदने से पहले ही जोगिया ने उनके साथ काम करने की अपनी मंशा जाहिर कर दी।

चिरंजीवी के राजनीति के अखाड़े में कूदने की घोषणा करने के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने सत्तारूढ़ दल और लोकसभा की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया। वह नरसापुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

पार्टी में उनका स्वागत करते हुए चिरंजीवी ने कहा कि उनकी पार्टी नीतियों और कार्यक्रमों को तैयार करने में उनके व्यापक अनुभव का उपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि मेरा जोगिया के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वे उन शुरुआती लोगों में से हैं, जिन्होंने मुझे राजनीति में आने की सलाह दी थी। मैं अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए उनका आभारी हूँ।
और भी
नकली नोटों के धंधे में सिद्धार्थनगर एसपी!
महबूबा मुफ्ती की आडवाणी से गुजारिश
अबू बशर ने कबूला गुनाह
नागौरी से पूछताछ करेगी गुजरात पुलिस
समंदर को चढ़ाए सोने के नारियल
स्कारलेट की माँ के खिलाफ याचिका