मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > महबूबा मुफ्ती की आडवाणी से गुजारिश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महबूबा मुफ्ती की आडवाणी से गुजारिश
जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को संघ परिवार और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से आग्रह किया कि वह राज्य में स्थिति को और भड़काकर फायदा उठाने की कोशिश नहीं करे।

सुश्री मुफ्ती ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि आडवाणी और अन्य सहयोगी नेताओं ने जम्मू को एक 'सांप्रदायिक कॉकपिट' बना दिया है, जो न केवल राज्य बल्कि पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र को अस्थिर बना सकती है।

उन्होंने कहा कि जम्मू में 25 अगस्त को श्री अमरनाथ संघर्ष समिति की रैली की अगुवाई करने की आडवाणी की घोषणा से समिति तथा संघ परिवार के बीच गठजोड़ का खुलासा हो गया है और अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए जम्मू आंदोलन को हवा दे रही है।
और भी
अबू बशर ने कबूला गुनाह
नागौरी से पूछताछ करेगी गुजरात पुलिस
समंदर को चढ़ाए सोने के नारियल
स्कारलेट की माँ के खिलाफ याचिका
लेखक नारायण धरप का निधन
धमाकों के आरोपी इमरान का फ्लैट सील