मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > अबू बशर ने कबूला गुनाह
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अबू बशर ने कबूला गुनाह
अहमदाबाद धमाकों के सिलसिले में पूछताछ
गुजरात पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि अहमदाबाद में 26 जुलाई को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के सूत्रधार मुफ्ती अबू बशीर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आशीष भाटिया ने यह जानकारी दी। अब्दुल बशर को 15 अगस्त को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था।

भाटिया के अनुसार और उसका साथी अब्दुल सुभान उर्फ तौकीर (महाराष्ट्र के ठाणे का निवासी), जिसने धमाकों से पाँच मिनट पूर्व ई-मेल भेजा था, साजिश को अंजाम देने के लिए दो महीने शहर के वटावा इलाके में रहे थे।

इस बीच अपराध शाखा ने आज तौकीर का चित्र जारी किया1 पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर तौकीर प्रतिबंधित स्टूडेंट्‍स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का सक्रिय सदस्य है। तौकीर मुंबई की लोकल ट्रेनों में जुलाई 2006 में हुए बम धमाकों समेत पाँच मामलों में वांछित है।

पुलिस के अनुसार तौकीर ने ही अमेरिकी डेनिथ के वाईफाई का इस्तेमाल करते हुए धमाकों से पाँच मिनट पूर्व ई-मेल भेजा था। तौकीर दिल्ली से प्रकाशित मासिक पत्रिका 'इस्लामिक मूवमेंट' का प्रकाशक और संपादक भी है। अपराध शाखा सूत्रों के अनुसार तौकीर गुजरात दंगों को लेकर भड़काऊ भाषण देता था और एक और मामले में सूरत पुलिस को उसकी तलाश है।

अपराध शाखा बमकांड मामले में सिमी मुखिया सफदर नागौरी से भी पूछताछ करेगी, जिसे मार्च में मध्यप्रदेश पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया था। बमकांड की जाँच में पता चला है कि नागौरी और उसके भाई करीमुद्दीन ने जनवरी और मार्च के बीच केरल और गुजरात के जंगलों में लगभग 50 सिमी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया था। दोनों भाइयों ने गुजरात धमाकों की योजना की साजिश बनाई थी। इनके जयपुर और हैदराबाद में हुए धमाकों में भी लिप्त होने की संभावना है।

इंदौर से सिमी का कार्यकर्ता गिरफ्तार
नागौरी से पूछताछ करेगी गुजरात पुलिस
धमाकों के आरोपी इमरान का फ्लैट सील
ई-मेल भेजने वाला केन हेवुड गायब
पासवान ने फिर की सिमी की पैरवी
और भी
नागौरी से पूछताछ करेगी गुजरात पुलिस
समंदर को चढ़ाए सोने के नारियल
स्कारलेट की माँ के खिलाफ याचिका
लेखक नारायण धरप का निधन
धमाकों के आरोपी इमरान का फ्लैट सील
कुड़कू हत्याकांड में सोरेन की पेशी