मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > समंदर को चढ़ाए सोने के नारियल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
समंदर को चढ़ाए सोने के नारियल
कोली समाज ने मनाया पारंपरिक त्योहार
WDWD
समंदर के किनारे पूजा-अर्चना करते लोग...। रंग-बिरंगे और आकर्षक वेश-भूषा में सजी महिलाएँ और बच्चे और चारों तरफ गूँजता जयघोष...। यह नजारा था शहर के तटवर्ती इलाकों का। कोली समाज ने सोमवार को यहाँ पारंपरिक तरीके से अपना त्योहार मनाया।

यहाँ कोली समाज (मछवारे) में समंदर को देवता का दर्जा हासिल है। उन्हें (समंदर को) राजा के रूप में जाना जाता है। समाज के लोग हर
WDWD
साल श्रावण माह की पूर्णिमा के बाद आने वाले सोमवार को समंदर की पूजा- अर्चना करते हैं। इस दौरान वे अपने देवता को सोने का नारियल चढ़ाते हैं।


मान्यता है कि ऐसा करने से समंदर देवता खुश होते हैं और मछवारों को व्यापार-व्यवसाय में समृद्धि और सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं।

सोमवार को भी मछवारों ने बड़े पैमाने पर त्योहार का आयोजन किया। इस दौरान शहरभर के कई परिवार मौजूद थे। पूजा-अर्चना के बाद समंदर को 20 से अधिक नारियल चढ़ाए गए।
और भी
स्कारलेट की माँ के खिलाफ याचिका
लेखक नारायण धरप का निधन
धमाकों के आरोपी इमरान का फ्लैट सील
कुड़कू हत्याकांड में सोरेन की पेशी
जम्मू में दस किलोग्राम आरडीएक्स बरामद
ई-मेल भेजने वाला केन हेवुड गायब