मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > स्कारलेट की माँ के खिलाफ याचिका
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्कारलेट की माँ के खिलाफ याचिका
गोवा के सनसनीखेज स्कारलेट कीलिंग हत्याकांड में स्कारलेट की माँ के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर एक गैर सरकारी संगठन ने मंगलवार को बम्बई उच्च न्यायालय की पणजी खंडपीठ में याचिका दाखिल की। हाल ही में बाल अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी थी।

उत्तं गोयंकारा नामक संगठन के प्रवक्ता वकील एरेस रॉड्रिग्स ने बाल अदालत के उस आदेश को चुनौती देते हुए यह अर्जी दाखिल की।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि स्कारलेट नाबालिग थी, इसलिए उसके संरक्षण की जिम्मेदारी उसकी माँ की थी, जो उसे पराए मर्द के साथ अकेले छोड़कर कहीं घूमने चली गई, इसलिए फियोना के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
और भी
लेखक नारायण धरप का निधन
धमाकों के आरोपी इमरान का फ्लैट सील
कुड़कू हत्याकांड में सोरेन की पेशी
जम्मू में दस किलोग्राम आरडीएक्स बरामद
ई-मेल भेजने वाला केन हेवुड गायब
'बिग बॉस-2' को आठवले की धमकी