बेंगलुरु और अहमदाबाद में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों को देखते हुए मध्यप्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
पुलिस महानिदेशक एसके राउत ने बताया राज्य के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को संदेश भेजकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को कहा गया है। सभी स्थानों विशेषकर भीड़भाड़ वाले स्थान, विमानतल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सिनेमाघर, महत्वपूर्ण सरकारी भवन और धार्मिक स्थलों की चौकसी बढ़ाने को कहा गया है।
उन्होंने बताया बम निरोधी दस्ते, खोजी श्वान दल और त्वरित कार्रवाई बल को भी तैयार रहने को कहा गया है। इन निर्देशों के बाद राजधानी भोपाल में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। नगर के मुख्य मागों पर वाहनों की सघन जाँच पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहों विमानतल पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
|