मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जीएनएलएफ नेताओं का इस्तीफा  Search similar articles
दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की एक महिला सदस्य की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (जीएनएलएफ) प्रमुख सुभाष घीसिंग ने शनिवार को सुरक्षा कारणों से दार्जिलिंग छोड़ दिया और पार्टी के एकमात्र विधायक तथा अन्य नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

गोरखा जन मुक्ति मोर्चा द्वारा अपनी महिला सदस्य प्रमिला शर्मा की शुक्रवार को हुई हत्या के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद घीसिंग को प्रशासन हिल स्टेशन से निकालकर ले गया।

पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अशोक मोहन चक्रवर्ती ने कोलकाता में कहा घीसिंग सिलिगुड़ी स्थानान्तरित होना चाहते थे। अतः उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें दार्जिलिंग पहाड़ियों से सिलिगुड़ी ले जाया गया। यह पूछे जाने पर कि घीसिंग कब तक सिलिगुड़ी में रहेंगे, चक्रवर्ती ने कहा-जब तक वे चाहेंगे।
और भी
बिहार में बाढ़ से 12 की मौत
डेरा प्रमुख के खिलाफ तय होंगे आरोप
सोमनाथ पर टिप्पणी से बसु का इनकार
अमरसिंह का नार्को टेस्ट हो-भाजपा
भारतीय चौकी पर पाक सेना का हमला
अहमदाबाद में 17 धमाके, 30 मरे