मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डेरा प्रमुख के खिलाफ तय होंगे आरोप  Search similar articles
सीबीआई की विशेष अदालत ने दिए आदेश
केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शनिवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ बलात्कार के आरोप तय करने के आदेश दिए। उन्हें 23 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के निर्देश भी दिए।

विवादास्पद पंथ के प्रमुख को 1999 में सिरसा के डेरा मुख्यालय में एक महिला शिष्य से बलात्कार करने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। वे इस मामले के अकेले अभियुक्त हैं।

विशेष न्यायाधीश एके वर्मा ने सिंह के खिलाफ आरोप दायर करने के सीबीआई के आवेदन को अनुमति दे दी। जाँच अधिकारी सतीश डागर ने अदालत से बाहर कहा कि आरोप भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506, और 509 के तहत आरोप तय किए जाएँगे। सिंह लगातार दूसरी बार बीमारी के आधार पर अदालत में शनिवार को मौजूद नहीं थे।
और भी
सोमनाथ पर टिप्पणी से बसु का इनकार
अमरसिंह का नार्को टेस्ट हो-भाजपा
भारतीय चौकी पर पाक सेना का हमला
मुंबई के औद्योगिक परिसर में आग
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर
वाहन खाई में गिरा, नौ तीर्थयात्री मरे