वरिष्ठ वामपंथी नेता ज्योति बसु ने शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को माकपा से निकाले जाने के मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
माकपा के वयोबृद्ध नेता ज्योति बसु ने पार्टी की प्रदेश समिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन के दूसरे सत्र में हिस्सा लिया। वे इन दिनों बिमार चल रहे हैं। वे एक सहयोगी के साथ सत्र में हिस्सा लेने आए। वे बैठक में लगभग एक घंटे तक मौजूद रहे।
|