मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय चौकी पर पाक सेना का हमला  Search similar articles
जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में शनिवार को एक भारतीय अग्रिम चौकी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की। लेफ्टिनेंट कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया भारतीय सैनिकों ने संयम बनाए रखा और जवाबी कार्रवाई नहीं की।

प्रवक्ता ने बताया पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर के नागरी टेकरी क्षेत्र में आज सुबह कुछ अज्ञात उग्रवादियों ने राकेट प्रोपेल्ड गन (आरपीजी) से भारतीय चौकियों पर हमला किया।

इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने जबरदस्त गोलीबारी की। पूरे नियंत्रण रेखा पर यह गोलीबारी हुई, जो दोपहर बाद तक जारी रही। प्रवक्ता ने कहा हमारे सैनिकों ने इस गोलीबारी का कोई जवाब नहीं दिया।

इस्लामाबाद से पाकिस्तान के मुख्य सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल अतर अब्बास के हवाले से कहा गया है कि रावलकोट सेक्टर के बटाल में आज सुबह 11 बजे भारतीय सैनिकों ने मोर्टार और मशीन गन से हमला किया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
और भी
अहमदाबाद में 16 धमाके, 18 मरे
मुंबई के औद्योगिक परिसर में आग
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर
वाहन खाई में गिरा, नौ तीर्थयात्री मरे
'बिग बी' बीमार
पेशेवर तरीके से बनाए गए थे बम