मुंबई के उपनगरीय साकी नाका इलाके में स्थित हंस औद्योगिक परिसर में शनिवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि औद्योगिक परिसर में आज सुबह साढ़े नौ बजे आग लगी और उस पर लगभग एक घंटे के भीतर नियंत्रण कर लिया गया।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी के मौत की कोई सूचना नहीं है। सूत्रों ने बताया कि आग पर काबू करने के लिए पाँच दमकल गाड़ियों को लगाया गया। आग लगने के कारण का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
|