मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर  Search similar articles
असम में आज बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई जबकि एशिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली भी बाढ़ की चपेट में आ गया। उधर ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर के बढ़ने का सिलसिला जारी रहा और इससे नए इलाकों के जलमग्न होने का खतरा बढ़ गया।

आधिकारिक रिपोर्टों के मुताबिक द्वीप के तीन सौ से अधिक गाँवों में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी घुस गया। ब्रह्मपुत्र का जलस्तर चढ़ जाने से सड़क संपर्क टूट गया और द्वीपवासियों में दशहत फैल गई।

असम के लखीमपुर, धेमाजी तथा जोरहाट जिले के बड़े भू-भाग में बाढ़ का प्रकोप जारी है। वहाँ बस्तियाँ और खेत जलमग्न हैं। लखीमपुर जिला के मतमारा में बाँध टूट गया है। इससे राज्य के अन्य भागों से जिले का संपर्क टूट गया है।
और भी
वाहन खाई में गिरा, नौ तीर्थयात्री मरे
'बिग बी' बीमार
पेशेवर तरीके से बनाए गए थे बम
तमिलनाडु में माओवादियों की धरपकड़ तेज
बेंगलूरु में मिला बम, जाँच जारी
येदियुरप्पा ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा