उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में पातालगंगा के पास शनिवार तीर्थ यात्रियों से भरी एक क्वालिस गाड़ी के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से चालक सहित नौ यात्रियों की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर के रहने वाले सभी तीर्थयात्री हरिद्वार से वाहन किराए पर लेकर तीर्थयात्रा हेतु बद्रीनाथ जा रहे थे तभी पातालगंगा के पास ड्राइवर ने वाहन से संतुलन खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरा। सूत्रों के अनुसार सभी तीर्थयात्रियों की शिनाख्त कर ली गई है। उनके नाम अनूपसिंह, कन्हैया अग्रवाल, मनोज कुमार, जुगलकिशोर, आशीष, विशाल अग्रवाल, पिंटू और बैजनाथ है। चालक का नाम भगवानसिंह है, जो हरिद्वार का रहने वाला है।
सूत्रों के अनुसार घायल तीर्थयात्री संतोष अग्रहरि को गोपेश्वर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है।
|