मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'बिग बी' बीमार  Search similar articles
विदेश में जारी अपने विश्व दौरे 'अनफरगेटेबल' के पहले चरण में हिस्सा ले रहे मेगास्टार अमिताभ बच्चन बीमार पड़ गए हैं। अमेरिका से अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि मैं बुखार और छाती की जलन से पीड़ित हूँ।

दौरे के प्रथम चरण के तहत टोरंटो और त्रिनिदाद में अमिताभ के साथ ही उनके पुत्र अभिषेक, बहू ऐश्वर्या, रीतेश देशमुख और प्रीति जिंटा ने भी हिस्सा लिया। अमेरिका में होने वाला शो अगले हफ्ते होगा जिसमें माधुरी भी हिस्सा लेंगी।

अमिताभ ने लिखा है कि वे पत्नी, बच्चे, स्टाफ और संबंधित ब्लॉगर्स का ध्यान खींचने में कामयाब रहे हैं और मेरी बीमारी पर सभी लोग घरेलू नुस्खे सुझा रहे हैं। कोई कह रहा है नाक और मुँह पर गर्म पानी से भिगोया तौलिया रखो तो कोई शहद-अदरक के उपयोग की सलाह दे रहा है।
और भी
पेशेवर तरीके से बनाए गए थे बम
तमिलनाडु में माओवादियों की धरपकड़ तेज
बेंगलूरु में मिला बम, जाँच जारी
येदियुरप्पा ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा
गुरुंग की सुभाष घीसिंग को धमकी
विस्फोटों में 'अमोनियम नाइट्रेट' का प्रयोग