शहर में हुए विस्फोटों में इस्तेमाल बम पेशेवर तरीके से तैयार किए गए थे। धमाकों में किसी विदेशी संगठन का हाथ होने के मामले पर पुलिस गौर कर रही है।
पुलिस महानिदेशक श्रीकुमार ने यहाँ कहा आज बरामद हुए उन उपकरणों से भी कुछ और सबूत मिले हैं, जिनमें कल विस्फोट नहीं हुआ था।
हमलों के पीछे प्रतिबंधित संगठन सिमी का हाथ होने की संभावना के बारे में श्रीकुमार ने कहा हमारे पास कई सुराग हैं और हम हर एक की जाँच कर रहे हैं।
इसमें किसी विदेशी संगठन का हाथ होने का संदेह है? उन्होंने कहा बिना किसी ठोस सबूत के मैं कुछ भी जोर देकर नहीं कह सकता, लेकिन हम सभी पहलूओं की जाँच कर रहे हैं।
श्रीकुमार ने कहा पुलिस ने विस्फोटों से जुड़े मामले में अब तक किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया है। हमने संदिग्ध रूप से घूम रहे किसी व्यक्ति या संदेहास्पद वस्तु के बारे में जानकारी बाँटने के लिए जनता से कहा है।
|