मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बेंगलुरु में मिला बम, जाँच जारी  Search similar articles
शहर के मादीवाला क्षेत्र से शनिवार को भी एक बम बरामद हुआ। यह बम शुक्रवार को हुए कम तीव्रता वाले नौ धमाकों में से एक घटनास्थल के नजदीक रखा हुआ था।

शहर में कल हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों से दो लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हो गए थे। शहर के पुलिस आयुक्त एस. बिदरी ने कहा बेंगलुरु-होसुर मार्ग पर हैदराबाद भवन के सामने यह बम सुबह बरामद हुआ। इसकी जानकारी मिलने पर बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर बम को निष्क्रिय करने पहुँचा।

पुलिस दल शहर के कुछ क्षेत्रों में उन बमों की तलाश कर रहा है, जिनमें विस्फोट नहीं हुए हैं। बम विशेषज्ञों के एक दल ने आज उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहाँ कम तीव्रता वाले विस्फोट हुए थे।

पुलिस ने कहा फोरेंसिक विश्लेषण के लिए विशेषज्ञों ने घटनास्थलों से नमूने भी एकत्रित किए। कनार्टक सरकार ने साजिश की गुत्थी सुलझाने के लिए एक विशेष जाँच दल का गठन किया है। अब तक किसी भी समूह ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच शहर में जनजीवन सामान्य होता जा रहा है, जहाँ कल हुए विस्फोट के बाद लोगों में डर का माहौल फैल गया था।
और भी
येदियुरप्पा ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा
गुरुंग की सुभाष घीसिंग को धमकी
विस्फोटों में 'अमोनियम नाइट्रेट' का प्रयोग
हाथियों ने बागान को तहत-नहस किया
नशे में धुत कार चालक ने 2 को रौंदा
शरद पवार का विमान आपात स्थिति में उतारा