बेंगलुरु में श्रृंखलाबद्ध विस्फोट के एक दिन बाद शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि इन विस्फोटों के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए जाँच सही दिशा में चल रही है।
उन्होंने कहा कि इन विस्फोटों के चलते सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से जुड़े लोगों समेत सभी को दहशत में आने या किसी तरह का अंदेशा करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह कहते हुए विस्फोटों से जुड़े ब्योरे को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया कि राज्य विधानसभा का सत्र अभी चल रहा है।
येदियुरप्पा से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने केन्द्र से अतिरिक्त बलों की तैनाती का आग्रह किया है तो उन्होंने कहा हमने केन्द्रीय गृहमंत्री से मदद माँगी है।
येदियुरप्पा ने कहा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार शहर के सुरक्षा प्रबंध कड़े करने के लिए तमाम संभव कदम उठा रही है।
|