मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गुरुंग की सुभाष घीसिंग को धमकी  Search similar articles
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग ने कभी उनके राजनीतिक गुरु रहे जीएनएलएफ के प्रमुख सुभाष घीसिंग को पंद्रह दिनों के अंदर दार्जिलिंग छोड़ने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

गुरुंग ने कहा कि पुलिस कल शाम तक जीएनएलएफ के सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करे वरना वह लोगों के कोपभाजन का शिकार बनेग। जीएनएलएफ नेता दीपक गुरुंग के घर शुक्रवार को हुई गोलीबारी में जीजेएम की महिला शाखा की नेता प्रमिला शर्मा की मौत के 24 घंटे के अंदर यह अल्टीमेटम जारी किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर बंगाल) कुंडललाल तामता ने बताया कि घीसिंग को पुलिस सुरक्षा में दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी भेज दिया गया है। हाल में दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों में तनाव काफी बढ़ गया है।
और भी
विस्फोटों में 'अमोनियम नाइट्रेट' का प्रयोग
हाथियों ने बागान को तहत-नहस किया
नशे में धुत कार चालक ने 2 को रौंदा
शरद पवार का विमान आपात स्थिति में उतारा
अभिषेक बच्चन आयकर के घेरे में
रामसेतु पर आंदोलन करेगी विहिप