मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विस्फोटों में 'अमोनियम नाइट्रेट' का प्रयोग  Search similar articles
बेंगलुरु में शुक्रवार को हुए विस्फोट के बाद घटनास्थल से प्राप्त विस्फोट सामग्री की प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि घटना को अंजाम देने के लिए अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया गया था। इस विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हुए थे। इससे पूर्व विस्फोट में 3 लोगों के मारे जाने की खबर थी।

सूत्रों ने बताया कि यहाँ पहुँचे केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के दल ने पाया है कि विस्फोटकों में निम्न श्रेणी के अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया गया।

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट करने के लिए छोटे सर्किट वाले टाइमरों को बमों में लगाया गया था। शरणार्थी शिविर तथा बस पड़ाव के पास हुए विस्फोटों से दिसंबर 2005 के भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए आतंकी हमले की यादें ताजा हो गई।
और भी
हाथियों ने बागान को तहत-नहस किया
नशे में धुत कार चालक ने 2 को रौंदा
शरद पवार का विमान आपात स्थिति में उतारा
अभिषेक बच्चन आयकर के घेरे में
रामसेतु पर आंदोलन करेगी विहिप
सोलह लाख के जाली नोट बरामद