कर्नाटक में मडकरी के जिले के मारगोव एस्टेट में गत दो दिनों से डेरा डाले हाथियों के झुंड ने शुक्रवार रात यहाँ जमकर उत्पात मचाया।
एस्टेट के मालिक ने बताया कि उन्मादी हाथियों ने कॉफी और अन्य फसलों को रौंद डाला, जिससे इस एस्टेट को भारी नुकसान हुआ है। एक हाथी ने एस्टेट के दरवाजे को तोड़ दिया तथा तारबंदी को भी तोड़ दिया।
पास ही कर्मचारियों का रिहायशी क्षेत्र होने के कारण एस्टेट के कर्मचारी भयभीत हो गए।
|