मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नशे में धुत कार चालक ने 2 को रौंदा  Search similar articles
दक्षिण दिल्ली में नशे में धुत एक युवा कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे 2 लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान 22 वर्षीय मनजीत के रूप में की गई है। शुक्रवार रात 2 बजकर 20 मिनट पर हुए इस हादसे में मनजीत ने नशे की हालत में निजामुद्दीन क्षेत्र में अपनी कार फुटपाथ पर चढ़ा दी। इससे फुटपाथ पर सो रहे 2 लोग कार की चपेट में आ गए।

हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। मनजीत को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कार को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय मनजीत के साथ उसका एक दोस्त भी था, जिससे पूछताछ की जा रही है। शराब संबंधी परीक्षण के लिए मनजीत के खून का नूमना ले लिया गया है और आगे जाँच जारी है।
और भी
शरद पवार का विमान आपात स्थिति में उतारा
अभिषेक बच्चन आयकर के घेरे में
रामसेतु पर आंदोलन करेगी विहिप
सोलह लाख के जाली नोट बरामद
उत्तरप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित
कर्नाटक सरकार को चेताया था-जायसवाल