मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कर्नाटक सरकार को चेताया था-जायसवाल  Search similar articles
बेंगलुरु में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के बारे में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री का कहना है कि आईबी ने बेंगलुरु और हैदराबाद की राज्य सरकारों को पहले ही आगाह कर दिया था कि साइबर सिटी होने के कारण आतंकवादी इन शहरों को अपना निशाना बना सकते हैं।

कानपुर में केंदीय गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों का निशाना हाई टेक साइबर सिटी हो सकते हैं, ऐसी आशंका आईबी को थी, इसलिए आईबी ने कर्नाटक और आंध्रप्रदेश सरकार को अलर्ट किया था कि साइबर सिटी बेंगलुरु और हैदराबाद में विशेष सर्तकता बरती जाए।

जायसवाल ने कहा कि विस्फोट करने वालों का मुख्य उद्देश्य दहशत फैलाना है और जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनका खुलासा शीघ्र किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सरकार के निरंतर सम्पर्क में है और हम हर तरह की मदद करने को तैयार हैं। घटना में किसका हाथ हो सकता है, पूछने पर उन्होंने जबाब दिया कि इसकी जाँच अभी हो रही है।
और भी
सरकार की छवि बिगाड़ने की साजिश-येदियुरप्पा
जम्मू में कर्फ्यू हटने के बाद झड़प, 21 घायल
डबवाली शहर में जारी रहेगा कर्फ्यू
भाजयुमो अध्यक्ष ठाकुर दुर्घटना में जख्‍मी
हिमांशु जोशी को उदयराजसिंह सम्मान
सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला