कर्नाटक की भाजपा सरकार ने बेंगलुरु में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के लिए देश विरोधी और समाज विरोधी तत्वों पर आरोप लगाया है। प्रदेश सरकार ने आज कहा कि यह कार्रवाई सरकार को बदनाम करने की पूर्व नियोजित साजिश लगती है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने धमाकों को कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्दपूर्ण महौल को बाधित करने और दहशत फैलाने के इरादे से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने धमाकों की जाँच के लिए पुलिस को विशेष दल गठित करने का निर्देश दिया।
हमलों से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए कैबिनेट की आपात बैठक के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या यह सरकार की छवि खराब करने की पूर्व नियोजित साजिश लगती है।
|